लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 805 नए मामले

By भाषा | Updated: September 5, 2021 18:21 IST

Open in App

ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के कम से कम 805 नए मामले सामने आए। इनमें खुर्दा और कटक से ही 55 फीसदी मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 346 मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं, कटक से 98 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,11,558 हो गई। वहीं, सात और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,047 हो गई। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख सीबीके मोहंती ने कहा कि भुवनेश्वर और कटक राज्य के मुख्य राजनीतिक, शैक्षणिक और कारोबारी क्षेत्र हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां आते-जाते हैं, जिसकी वजह से दोनों स्थानों पर संक्रमण के मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 805 नए मरीजों में से 131 बच्चे और नाबालिग हैं। ओडिशा में फिलहाल 7,158 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण दर 5.49 फीसदी है। राज्य में अब तक 2.35 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे