लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 के 80 नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:05 IST

Open in App

कोहिमा, 12 अगस्त नगालैंड में बृहस्पतिवार को 80 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 28,955 हो गई, जबकि संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद इससे मरने वालों की संख्या 593 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के लिए राज्य नोडल अधिकारी डॉ न्यानथुंग किकॉन ने दैनिक कोविड-19 बुलेटिन में कहा कि नगालैंड में कोविड-19 के 82 मरीज बीमारी से ठीक हो गए, जिससे राज्य में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 26,183 हो गई है। राज्य में अब कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 90.42 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 1,347 मरीजों का इलाच चल रहा है।

किकॉन ने कहा कि नगालैंड में अब तक कोविड-19 के लिए कुल 2,85,068 नमूनों की जांच की गई है।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ रितु थुर ने कहा कि कोविड-19-रोधी टीकों की कुल 8,00,239 खुराक 6,35,937 लोगों को दी गई हैं, जिनमें से 1,64, 302 लोगों को टीके की दोनों खुराक लग गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos