लाइव न्यूज़ :

मौत बन सकता है उल्टा लटका यह चमगादड़, निपाह वायरस से इन 8 आसान तरीकों से बचें

By उस्मान | Updated: May 22, 2018 16:26 IST

इसका असर मई और दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा होता है। निपाह वायरस के रोगी 24-48 घंटों के भीतर कोमा में जा सकता है।

Open in App

केरल सरकार के अनुसार, खतरनाक निपाह वायरस से राज्य में 10 लोगों की मौत हो गई है और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 8 लोगों की मौत कोझीकोड में हुई हैं। इस बीच एक नर्स की भी मौत हुई है जो इलाज के दौरान निपाह वायरस से पीड़ित के संपर्क में आ गई थी। निपाह वायरस भारत में पहली बार साल 2001 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पाया गया था। इसके बाद दूसरी बार यह साल 2007 में नदिया जिले में सामने आया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इसे दुनिया की 10 सबसे घातक बीमारियों में शामिल किया है। डबल्यूएचओ के अनुसार अगर समय रहते इसका इलाज नहीं खोजा गया तो यह माहामारी का रूप ले सकती है। इस वायरस से मौत की दर 70 फीसदी है। इसका असर मई और दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा होता है। निपाह वायरस के रोगी 24-48 घंटों के भीतर कोमा में जा सकता है। इससे रोगी की मौत भी होने का खतरा बना रहता है।  

फिजिशियन एंड इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर केके अग्रवाल के अनुसार, निपाह वायरस से होने वाला इन्फेक्शन जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह वायरस जानवरों और इंसानों में गंभीर किस्म की बीमारी पैदा करता है। इस वायरस का प्रारंभिक स्रोत फल चूसने वाले चमगादड़ हैं। इस जानलेवा वायरस का कोई इलाज नहीं है। यह मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए जानलेवा बन सकता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार निपा वायरस का उपहार टेरोपस जीनस नामक एक खास नसल के चमगादड़ से मिला है। इस वायरस से बचने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- केरल में निपाह वायरस से 10 लोगों की मौत, जानिए क्या है NiV, लक्षण, बचाव और इलाज

1) जमीन पर पड़े फल ना खायें

यह वायरस संक्रमित चमगादड़, सूअर या इस वायरस से पीड़ित के साथ सीधे संबंध में आने से फैलता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि जमीन पर पड़े हुए फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। संभव है वो फल चमगादड़ ने खाएं हों, उनका सेवन करने से आप इस वायरस की चपेट में आ सकते हैं।

2) इससे पीड़ित व्यक्ति के पास ना जाएं

इससे बचने के लिए आपको सूअरों, चमगादड़ और इससे पीड़ित व्यक्ति के पास जाने से बचना चाहिए। 

3) मास्क और ग्लव्स पहनें

डॉक्टरों को इससे बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति के इलाज के दौरान मास्क और ग्लव्स पहनने चाहिए। 

4) केरल से आने वाले व्यक्ति का टेस्ट कराएं

अगर आपको कोई रिश्तेदार या दोस्त इस समय केरल के कोझिकोड़ गया हुआ है और वो वापस आ रहा है, तो सबसे पहले आपको उसकी जांच करानी चाहिए। यह संभव है कि अगर वो इंफेक्टेड होगा तो आप भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

5) सूअर के पास जाने से बचें

अगर आप सूअर पालते हैं, तो आपको उनके पास जाने से बचना चाहिए और अन्य लोगों को भी उनके पास जाने से रोकना चाहिए। 

निपाह वायरस से 48 घंटे में कोमा या मौत, जरूर जान लें ये 10 बातें

6) केरल में खजूर न खायें

डॉक्टर्स की सलाह मानें तो केरल में जाकर गलती से भी खजूर का सेवन ना करें। खुले में मिल रहा हो या पैकेट में खजूर का किसी भी रूप में सेवन आपके लिए घातक हो सकता है। इसकी वजह यही है कि हो सकता है आप जो खजूर खाएं उसमें भी चमगादड़ ने अपना मुंह लगाया हो। 

7) मृत व्यक्ति को गले लगाने से बचें

निपाह बुखार से मरने वाले किसी भी व्यक्ति के मृत शरीर को ले जाते समय चेहरे को ढंकना महत्वपूर्ण है। मृत व्यक्ति को गले लगाने से बचें और उसके अंतिम संस्कार से पहले शरीर को स्नान करते समय सावधानी बरतें । 

8) शौचालय की चीजों को रखें साफ

आमतौर पर शौचालय में इस्तेमाल होने वाली चीजें, जैसे बाल्टी और मग को खास तौर पर साफ रखें।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :निपाह वायरसकेरलहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो