लाइव न्यूज़ :

बांद्रा से जोधपुर जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, राजस्थान के पाली में हुआ हादसा, घायलों को भर्ती कराया गया

By अनिल शर्मा | Updated: January 2, 2023 07:50 IST

एक यात्री ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन से प्रस्थान करने के 5 मिनट के भीतर, ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से चलकर जोधपुर जा रही थी।उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पालीः सूर्यनगरी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे सोमवार तड़के राजस्थान के पाली के पास पटरी से उतर गए। यह घटना जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमदरा खंड के बीच सुबह 3:27 बजे हुई। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से चलकर जोधपुर जा रही थी। हादसे में कई घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार  रेलवे द्वारा जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी गई है।" जल्द ही उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है।

एक यात्री ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन से प्रस्थान करने के 5 मिनट के भीतर, ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 मिनट के भीतर एंबुलेंस आ गई।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक व अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी के मुताबिक, ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 11 डिब्बे प्रभावित हुए। फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

यात्रियों और संबंधित परिवार के सदस्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैंः

जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646

पाली मारवाड़ के लिए: 02932250324

यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

टॅग्स :राजस्थानरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब