लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 76 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली में 12 जुलाई को कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आने के साथ ही नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को 84 और लोग संक्रमण मुक्त भी हुए जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया था। मंगलवार को सामने आए संक्रमण के मामलों की जानकारी बुधवार शाम दी जाएगी।

बुलेटिन के अनुसार, 11 जुलाई को शहर में संक्रमण के 45 मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई। इस साल एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले थे। वहीं, नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.08 प्रतिशत थी।

‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 15 अप्रैल को संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी तक संक्रमण के कुल 14,35,204 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14,09,501 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 25,020 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को दिल्ली में 53 नए मामले सामने आए थे और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.07 प्रतिशत थी। वहीं, तीन लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। दिल्ली में नौ जुलाई को 76 नए मामले सामने आए थे और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.19 प्रतिशत थी। वहीं, एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई थी। आठ जुलाई को 81 नए मामले सामने आए थे और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.11 प्रतिशत थी। जबकि तीन लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी।

दिल्ली में अभी कुल 214 लोग पृथक-वास में हैं। शहर में अभी 683 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी कुल 524 निरुद्ध क्षेत्र हैं।

शहर में कोविड-19 के मरीजों के लिए 13,815 बिस्तर (बेड) हैं, जिनमें से 386 पर ही मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में 12 जुलाई को कुल 89,44,049 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए, जिनमें से 20,95,400 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

दिल्ली कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के दौरान संक्रमण के काफी मामले सामने आए थे और कई लोगों की जान गए थे। 20 अप्रैल को शहर में एक दिन में सर्वाधिक 28,395 नए मामले सामने आए थे। 22 अप्रैल को नमूनों के संक्रमित आने की दर 36.2 प्रतिशत थी। वहीं, तीन मई को शहर में सर्वाधिक 448 लोगों की मौत संक्रमण से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर