लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 753 नए मामले, चार महीनों में सबसे कम

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:08 IST

Open in App

अमरावती, 16 नवंबर चार महीनों से भी अधिक समय में पहली बार सोमवार को आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,000 से कम नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटों में, राज्य भर में 43,044 नमूनों की जांच के बाद कोविड-19 के 753 नए मामले सामने आए।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,507 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 13 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 8,54,764 मामले आ चुके हैं, जबकि 8,29,991 लोग ठीक हो चुके हैं और 6,881 मौतें हुईं।

बुलेटिन में कहा गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,892 है।

अनंतपुरम जिले में सिर्फ चार मामले सामने आए हैं, जो पांच महीनों से अधिक समय में किसी भी जिले में आए सबसे कम दैनिक मामले हैं।

पश्चिम और पूर्वी गोदावरी जिलों में 216 और 130 नए मामले सामने आए हैं जबकि शेष 10 जिलों में 12 से लेकर 87 के बीच मामले आए हैं।

चित्तूर, कृष्णा और विशाखापत्तनम में कोविड-19 से दो-दो मौतें हुईं।

बुलेटिन के अनुसार, सात जिलों में एक-एक मौत की सूचना है।

राज्य में अब तक 91.97 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में संक्रमण की दर 9.29 प्रतिशत तक गिर गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर