लाइव न्यूज़ :

7,329 परिवारों को मिला मालिकाना हक, 4.1 लाख से ज्यादा पंजीकरण : पुरी ने पीएम-उदय पर कहा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री-अनधिकृत कॉलोनी दिल्ली आवास अधिकार योजना (पीएम उदय) के तहत अब तक 7,300 से ज्यादा परिवारों को मालिकाना हक मिला है और 4.1 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है।

पीएम-उदय की शुरुआत 29 अक्टूबर, 2019 को हुई थी जिसका उद्देश्य दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कालोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देना है।

आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘वादा किया। वादा निभाया। दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को पीएम-उदय योजना का मिल रहा है लाभ। अब तक 7,329 परिवारों को मिला उनके घर का मालिकाना हक़। कुल 4,19,485 लोगों ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण। आप भी इस सरल प्रक्रिया से तुरंत पंजीकरण करवाएँ।’’

उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का वीडियो दो हिस्सों में साझा किया जिसमें लोगों को पंजीकरण की प्रक्रिया बताई गई है।

इस योजना के लिए पंजीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन है।

वीडियो में यह भी कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति घर पर पंजीकरण नहीं कर पा रहा है तो वह करीबी सेवा केन्द्र पर जा सकता है या बेहद कम शुल्क का भुगतान कर पंजीकृत एजेंसी की मदद ले सकता है।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने घर का मालिकाना हक़ मिलने से कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को अब न तो बुल्डोज़र का डर और न कोई चिंता। पंजीकरण प्रक्रिया बेहद सरल।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?