लाइव न्यूज़ :

प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन स्थल पर 72 वां गणतंत्र दिवस परेड संपन्न हुआ

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:32 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 29 जनवरी राजपथ पर इस साल 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह की पारंपरिक परेड नेशनल स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां 26 जनवरी 1950 को देश का प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया था।

देश के गणतंत्र होने के अवसर पर पहला समारोह राजपथ पर नहीं हुआ था, बल्कि यह ‘इरविन एम्फिथिएटर’ में हुआ था।

गणतंत्र दिवस परेड का नियमित तौर पर आखिरी बिंदु आमतौर पर लाल किला रहा है, लेकिन इसके बजाय यह मंगलवार को नेशनल स्टेडियम में ही संपन्न हुई। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऐसा किया गया।

मंगलवार के गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए करीब 25,000 लोग ही पहुंचे थे, जबकि पिछले साल सवा लाख दर्शक मौजूद रहे थे।

गूगल आर्ट्स ऐंड कल्चर वेबसाइट के मुताबिक इस स्टेडियम का निर्माण 1933 में हुआ था। इसे भावनगर के महाराजा ने दिल्ली को उपहार स्वरूप भेंट किया था और इसका नाम भारत के पूर्व वायसरॉय लॉर्ड इरविन के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने अपने कार्यकाल (वायसरॉय के) कार्यकाल के दौरान 1931 में नयी ब्रिटिश राजधानी ‘नयी दिल्ली’ का उदघाटन किया था।

मध्य दिल्ली में स्थित कनॉट प्लेस के वास्तुकार रॉबर्ट टोर रसेल ने इस एम्फिथिएटर का भी डिजाइन तैयार किया था। वहीं, एशियाई खेलों के आयोजन से ठीक पहले 1951 में इसका नाम बदल कर नेशनल स्टेडियम कर दिया गया। इसके बाद, 2002 में इसका नाम हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के नाम पर रख दिया गया।

फौजी अखबार (अब सैनिक समाचार) ने 1950 में चार फरवरी के अपने अंक में लिखा था, ‘‘राष्ट्रपति (डॉ राजेंद्र प्रसाद), गवर्नमेंट हाउस (अब राष्ट्रपति भवन) से दोपहर ठीक ढाई बजे अंगरक्षकों के सुरक्षा घेरे के बीच एक बग्घी से निकले...जिसे छह आस्ट्रेलियाई घोड़े खींच रहे थे।’’

समाचार पत्र ने लिखा था, ‘‘और जब यह इर्विन एम्फिथियेटर से गुजरा, तब सड़कों पर ‘जय’ के नारे गूंज उठे। पेड़ों के ऊपर लोग चढ़े हुए थे और इमारतों की छतों पर भी मौजूद थे...यह अपराह्न ठीक पौने चार बजे इर्विन एम्फिथियेटर पहुंचा, जहां भारत की सशस्त्र सेना के तीनों अंगों के 3,000 अधिकारी और कर्मी तथा पुलिस बल बैंड के साथ मौजूद थे, जिन्होंने पारंपरिक परेड के लिए तैयार खड़े थे।’’

शुक्रवार के ‘बीटिंग रीट्रीट’ समारोह के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आधिकारिक रूप से संपन्न हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद