लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 723 नए मामले, 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:39 IST

Open in App

कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 723 नए मामले आए और 11 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के मुताबिक नए मामले के साथ संक्रमितों की संख्या 15,98,488 हो गई है। संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 19,226 हो गई है। उत्तर 24 परगना में चार, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना में दो दो लोगों की मौत हो गई। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और हावड़ा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में 8,029 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 774 लोग स्वस्थ हो गए।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 205 मामले कोलकाता से आए। राज्य में अब तक 15,71,295 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत और ठीक होने की दर 98.30 प्रतिशत है। शनिवार को कोविड-19 के लिए 30,124 नमूनों की जांच के साथ अब तक 1,94,69,502 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम