लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: बिजली गिरने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की हुई मौत, 9 मवेशियों की गई जान

By आजाद खान | Updated: June 22, 2023 10:11 IST

घटना पर बोलते हुए डीएम नितिन सिंघानिया ने कहा है कि "घायल छात्रों को इलाज के लिए बांगीटोला ग्रामीण अस्पताल और मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के मालदा में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं नौ मवेशियों की भी जान गई है और 12 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए हैं। डीएम ने प्रभावित परिवार की मदद की बात कही है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बिजली गिरने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई है। घटना पर बोलते हुए मालदा के जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंघानिया ने कहा है कि "मालदा में आए भारी तूफान के कारण सात लोगों की मौत हो गई।"

यही नहीं कई बच्चों के बिजली गिरने से बीमार पड़ने और इस कारण मवेशियों के भी मरने की खबर सामने आई है। डीएम ने कहा है कि बिजली गिरने से बीमार स्कूली बच्चे और उनके परिवार को हर तरह की सुविधा दी जा रही है। बता दें कि मॉनसून के भारत में मजबूत होने होने से देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश हुई है। 

एक ही इलाके में 6 लोगों की हुई मौत

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की पहचान हो गई है। उन लोगों ने मृतकों की पहचान कृष्णो चौधरी (65), उम्मे कुलसुम (6), देबोश्री मंडल (27), सोमित मंडल (10), नजरूल एसके (32), रोबिजॉन बीबी (54) और ईसा सरकार (आठ) के रूप में की है। डीएम के अनुसार,  बिजली गिरने से मालदा के कालियाचक इलाके में छह लोगों की जान गई है और पुराने मालदा में एक की मौच हुई है। 

12 बच्चे हुई घायल, 9 मवेशियों की हुई मौत

डीएम ने यह भी बताया है कि इस घटना में कुल नौ मवेशियों की भी मौत हुई है। यही नहीं मालदा के बांगीटोला हाई स्कूल में भी क्लास के दौरान बिजली गिरने से 12 बच्चे बीमार पड़ गए है। मामले में बोलते हुए डीएम नितिन सिंघानिया ने कहा है कि "घायल छात्रों को इलाज के लिए बांगीटोला ग्रामीण अस्पताल और मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

नितिन सिंघानिया ने यह भी कहा है कि प्रभावित परिवार को जरूरी सहायता और मदद की जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि देश के अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी मॉनसून ने एंट्री ले ली है और यहां भी बारिश होने लगी है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालDistrict MagistrateSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह