लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड​​-19 के 686 नए मामले आए, 11 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:51 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 18,483 हो गई, जबकि 686 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 15,50,664 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि उत्तर 24 परगना में चार, कोलकाता में तीन और हुगली जिले में दो मौतें हुईं। नादिया में एक मौत हुई। बुलेटिन में कहा गया कि 686 नए मामलों में से 110 राज्य की राजधानी से और 109 उत्तर 24 परगना से सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में कम से कम 715 और मरीज स्वस्थ हुए, जिससे राज्य में संक्रमण से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15,23,487 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.25 प्रतिशत है। राज्य में वर्तमान में 8,694 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि बंगाल में अब तक 1,71,22,925 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें बृहस्पतिवार से हुईं 43,504 जांच शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी