लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब तक प्रति 10 लाख लोगों पर किए गए हैं 35 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, रोज किए जा रहे हैं 20 हजार से ज्यादा जांच

By सुमित राय | Updated: July 9, 2020 17:06 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में प्रति 10 लाख लोगों पर 35 हजार 780 कोविड-19 टेस्ट किए गए हैं।

Open in App

कोरोना वायरस का कहर दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और कोविड-19 के मरीजों का पता लगाने के लिए यहां प्रतिदिन करीब 20 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है और अब तक 6.79 लाख के ज्यादा टेस्ट किया जा चुका है।

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया, "8 जुलाई तक दिल्ली में कोविड-19 के 679831 परीक्षण आयोजित किए गए हैं, यानि प्रति 10 लाख लोगों पर 35 हजार 780 परीक्षण किए गए हैं। दिल्ली में प्रतिदिन 20000 से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं।"

दिल्ली में कोरोना वायरस के 23452 एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 104864 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 3213 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में अब तक 78199 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि 23452 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में कोरोना से 2.69 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 767296 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 21129 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 476377 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाह जा चुका है। भारत में कोरोना वायरस के 269789 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्लीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया