लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 657, राज्य में 8 लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

By सुमित राय | Updated: April 14, 2020 16:24 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 657 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इस महामारी से 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 657 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।देशभर में कोरोना वायरस की संक्रमण के अब तक 10363 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस का कहर उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार दोपहर तक जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 657 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके है और 8 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 657 पहुंच गई हैं, जिनमें से 49 लोग ठीक हो चुके है और 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।"

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 10363 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 339 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 1035 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी कोरोना वायरस के 8988 एक्टिव केस हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमण के 19.3 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1.19 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 4.53 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर