लाइव न्यूज़ :

नौ साल की बच्ची से बलात्कार एवं हत्या के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:29 IST

Open in App

मोरीगांव (असम), 27 जून असम के मोरीगांव जिले में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में 65 वर्ष के एक व्यक्ति को मुख्य आरोपी के रूप में रविवार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सैयद अली को तड़के भूरागांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

बच्ची 20 जून को ब्रह्मपुत्र नदी के पास बालीडुंगा गांव में जूट के खेत में मृत मिली थी और संदेह जताया गया था कि उसकी सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गई है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपराध के दिन से फरार था और इसमें एक या दो और लोगों के शामिल होने का संदेह है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस महानिदेशक के साथ जांच में प्रगति का जायजा लेने के लिए 25 जून को भूरागांव का दौरा किया था।

मुख्यमंत्री ने लड़की के माता-पिता से मुलाकात के दौरान त्वरित न्याय का आश्वासन दिया था। सरमा के पास गृह विभाग भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र