लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पंचायत उपचुनाव में पंच पदों के लिए 64 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:23 IST

Open in App

जम्मू, 29 नवंबर जम्मू-कश्मीर में पंचायत उपचुनाव के पहले चरण में पंच पदों के लिए 64 प्रतिशत और सरपंच पदों के लिए 57 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए। जम्मू-कश्मीर राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिला विकास परिषद (डीडीसी) के साथ ही शनिवार को पंचायतों के रिक्त पदों के लिए भी मतदान हुआ था। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को पिछले साल निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार हुए मतदान में लोगों का उत्साह देखने को मिला।

शर्मा ने एक बयान में कहा, '' जम्मू-कश्मीर के विभिन्न प्रखंडों में रिक्त पंच एवं सरपंच पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 85,363 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 1,43,592 है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे संपन्न हुआ।''

उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के रामबन जिले में पंच पद के लिए सबसे अधिक 77.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि कश्मीर संभाग के शोपियां में सबसे अधिक 86.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी तरह, सरपंच पद के लिए जम्मू जिले में सबसे अधिक 77.24 प्रतिशत वोट पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?