लाइव न्यूज़ :

केरल में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 6,282 नए मामले

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 जनवरी केरल में देश का पहला कोविड-19 मामला सामने आने के एक साल बाद शनिवार को इस महामारी के 6,282 नए मरीज सामने आए, जबकि 7,032 और लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए एवं फिलहाल 71,469 मरीज उपचाररत हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि नये मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,23,912 हो गयी जबकि अबतक 8,48,476 मरीज इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले साल इसी दिन राज्य से देश का पहला कोविड-19 मामला सामने आया था। ’’

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो ... (हम पाते हैं कि) राज्य ने इस वायरस का डटकर मुकाबला किया। इस वायरस ने दुनियाभर में दूरगामी असर डाला है।’’

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कोई भी मास्क लगाना, हाथ धोना और एक दूसरे के बीच दूरी बनाना नहीं भूले।

पिछले 24 घंटे में, 59,759 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 10.51 प्रतिशत है। अब तक, 95,76,795 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में संक्रमण से 18 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3722 हो गई।

पिछले 24 घंटे में ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया।

शनिवार को जितने संक्रमित पाये गये उनमें 51 स्वास्थ्यकर्मी, 81 बाहर से लौटे लोग हैं तथा 5,725 लेाग ऐसे हैं तो संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए।

फिलहाल 2,17,434 लोग निगरानी में हैं जबकि 11,508 अस्पताल में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम