लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,270 नए मामले, 94 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 23:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 6,270 नए मामले सामने आए जो पिछले चार महीनों के दौरान एक दिन में सामने आए नए मामलों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,79,051 हो गए हैं। इस दौरान महामारी से 94 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,18,313 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक 23 फरवरी को संक्रमण के 6,218 नए मामले सामने आए थे और उसके बाद से आज सबसे कम मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में 13,758 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 57,33,215 हो गई है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,24,398 है और मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.89 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.98 प्रतिशत है।

वक्तव्य के मुताबिक राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 518 नए मामले सामने आए तथा सात और मरीजों की मौत हो गई, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,20,531 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 15,305 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम