लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,111 और आंध्र प्रदेश में 222 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अमरावती 18 नवंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,111 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 50,84,095 हो गई। इसके अलावा 372 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल तादाद 36,847 तक पहुंच गई है।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार से 7,202 और लोगों के संक्रमण से उबरने के साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 49,84,328 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 62,288 रह गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 66,693 नमूनों की जांच की गई।

वहीं, आंध्र प्रदेश में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,70,738 हो गई। इसके अलावा दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,423 तक पहुंच गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार इस दौरान 275 लोग संक्रमण के उबरे। इस तरह ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही।

बुलेटिन के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,560 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए