लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड 19 के 61 नये मामले सामने आये, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:01 IST

Open in App

लखनऊ, चार अगस्त उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से दो और रोगियों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ कर 22,767 हो गयी है, जबकि 61 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17,08,623 पर पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के मुताबिक दो मौतों में एक रोगी की मौत प्रयागराज में तथा एक रोगी की मौत सहारनपुर में हुई हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड 19 के 61 नये मामलों में 17 लखनऊ में, सात लखीमपुर खीरी में, चार गोरखपुर में और तीन प्रयागराज में पाये गये हैं ।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 45 कोविड रोगी ठीक हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 16,85,170 हो गयी है ।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश 686 मामले उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर