झारखंड में 60 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार

By भाषा | Published: October 23, 2021 01:04 AM2021-10-23T01:04:43+5:302021-10-23T01:04:43+5:30

60 year old woman raped in Jharkhand | झारखंड में 60 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार

झारखंड में 60 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार

सिमडेगा (झारखंड), 22 अक्टूबर झारखंड के सिमडेगा जिले में 60 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार के मामले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि हुर्दा में एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ बृहस्पतिवार को कथित रूप से तब बलात्कार किया गया जब वह अकेली थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो ओड़िशा से होकर दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।

स्थानीय अदालत ने उसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 60 year old woman raped in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे