लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के 6 साल पूरे, भाजपा ने गिनाई उपलब्धियां तो मायावती ने लगाए ये आरोप

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 25, 2023 17:36 IST

सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के मौके पर लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधन दिया और अपनी उपलब्धियां गिनाई। दूसरी तरफ मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बीजेपी सरकार के कुल 6 साल पूरे हो गए हैं6 साल पूरे होने पर भाजपा जहां अपनी उपलब्धियां गिना रही है मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस तरह यूपी में बीजेपी सरकार के कुल 6 साल पूरे हो गए हैं। सरकार के 6 साल पूरे होने पर भाजपा जहां अपनी उपलब्धियां गिना रही है वहीं विपक्ष सरकार की कमियां उजागर कर रहा है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए हैं। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यूपी में बीजेपी की डबल इंजन सरकार के 6 साल पूरे होने को लेकर महंगे और खर्चीले प्रसार-प्रचार के माध्यम से जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, उनका अगर जमीनी हकीकत से सही का वास्ता होता तो उचित होता, लेकिन ऐसा नहीं होने से करोड़ों गरीब और पिछड़ी जनता में उत्साह कम और मायूसी ज्यादा है।"

मायावती ने आगे लिखा,  "चाहे विकास, रोजगार, कानून का राज हो या एक ज़िला-एक मेडिकल कालेज आदि का मामला हो, इनको लेकर सरकार द्वारा ’यूपी खुशहाल’ का किया गया दावा अधिकतर कागजी और हवाहवाई ही हैं। सरकार राजनीतिक और जातिवादी द्वेष और साम्प्रदायिक रवैयों आदि को त्यागकर वास्तविक जनहित और जनकल्याण पर ध्यान दे।"

बता दें कि  सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार अपने सभी वादे निभाएगी। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों को नलकूप से सिंचाई किए मुफ्त बिजली और महिलाओं को साल भर में दो सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि  नलकूप से सिंचाई करने वाले किसानों को 1 अप्रैल 2023 से बिजली का बिल नहीं देना होगा। इसका भुगतान उत्तर प्रदेश की सरकार करेगी।

सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के मौके पर लोकभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि 6 सालों के अंदर मोदी जी की प्रेरणा से यूपी के समग्र विकास की अपनी एक कार्ययोजना जो बनाई थी, पूरी ईमानदारी के साथ उसे लागू करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया और उसके परिणाम भी हम सबके सामने है। 10 सेक्टर हमने इसके लिए चिह्नित किए। यूपी के अंदर जो परंपरागत जाति मजहब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद के नाम पर जो राजनीति होती थी, इससे अलग हटकर यूपी की पहचान यूपी के अनुरूप असीम संभावनाओं वाले प्रदेश के रूप में हो, उसे आगे बढ़ाने के लिए जो 10 सेक्टर चिह्नित हुए, उस पर पूरी टीम ने काम किया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमायावतीउत्तर प्रदेशBahujan Samaj Partyकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो