लाइव न्यूज़ :

यूपी में साढ़े पांच साल की बच्‍ची संग 6 साल के लड़के ने किया कथित तौर पर रेप, केस दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2020 15:10 IST

अलीगढ़ की यह घटना उस समय सामने आई जब लड़की के बीमार होने पर उसकी मां ने पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है।पुलिस ने बताया कि एक मेडिकल बोर्ड वर्तमान में रिपोर्ट का अध्‍ययन कर रहा है।कोई भी संभावित कानूनी कार्रवाई अब पूरी तरह से मेडिकल बोर्ड की लड़के की उम्र संबंधी रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना क्‍वार्सी में साढ़े पांच वर्ष की एक बच्‍ची का कथित तौर पर बलात्‍कार करने के मामले में उसके पड़ोसी छह वर्षीय लड़के के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। यह घटना उस समय सामने आई जब लड़की के बीमार होने पर उसकी मां ने पूछताछ की।

यूपी पुलिस ने पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। अधिकारियों ने बताया कि अनूपशहर रोड के एक इलाके में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना 12 अक्‍टूबर दोपहर की है।

परिजनों के मुताबिक, लड़की दोपहर में एक गेंद से खेल रही थी जो गलती से पड़ोसी के घर में चली गई। जब वह इसे वापस लेने गई तो घर में अकेले मौजूद पड़ोसी लड़के ने उसे एक कमरे में खींच लिया और उसका यौन उत्‍पीड़न किया।

रिपोर्ट के अनुसार लड़की इतनी घबराई हुई थी कि उसने अपने परिवार से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा। हालांकि रविवार को वह बीमार हो गई और मां द्वारा पूछताछ करने पर उसने इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार ने बताया कि लड़की को मलखान सिंह जिला अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसके इलाज के साथ ही चिकित्‍सकीय जांच की गई।

उन्‍होंने कहा कि एक मेडिकल बोर्ड वर्तमान में रिपोर्ट का अध्‍ययन कर रहा है। कोई भी संभावित कानूनी कार्रवाई अब पूरी तरह से मेडिकल बोर्ड की लड़के की उम्र संबंधी रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। क्‍वार्सी के निरीक्षक छोटेलाल ने कहा कि आरोपी अपने माता-पिता के साथ है और आवश्‍यक जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपअलीगढ़up police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर