लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनाग्रस्त हुआ तीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर, हादसे में छह श्रद्धालुओं समेत सात की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 18, 2022 13:39 IST

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में पायलट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस आ रहे थे कि तभी रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में आग लग गयी।

Open in App
ठळक मुद्देफाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मृत्यु हो गयी।बताया जा रहा है कि कोहरे और खराब दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ।

देहरादून: उत्तराखंड के केदारनाथ में गरूड़चट्टी में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मृत्यु हो गयी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में पायलट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस आ रहे थे कि तभी रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में आग लग गयी।

कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन दुर्घटना संभवत: कोहरे के चलते हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के दल भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थलपर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार श्रद्धालुओं की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है तथा घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनका मंत्रालय स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम नुकसान की भयावहता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।" नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में शामिल हेलीकॉप्टर ‘आर्यन एविएशन’ द्वारा संचालित किया जा रहा था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :केदारनाथउत्तराखण्डहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर