लाइव न्यूज़ :

टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले DIG उपेंद्र अग्रवाल समेत 6 IPS अफसरों का तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2021 08:33 IST

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को शुक्रवार को फिर से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे से 24 अक्तूबर 5:00 बजे तक की रिमांड मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र अग्रवाल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी के अध्यक्ष हैंउपेंद्र अग्रवाल को अब देवीपाटन (गोंडा) रेंज का डीआईजी बनाया गया हैआशीष मिश्रा को शुक्रवार को फिर से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

खीमपुर खीरी (यूपी) हिंसा मामले में आरोपी व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को शुक्रवार को फिर से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। उधर, अजय मिश्रा टेनी के पुत्र और लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को सलाखों के पीछे पहुंचानेवाले अधिकारी उपेंद्र अग्रवाल समेत 6 आईपीएमस अफसरों का तबादला कर दिया गया। गौरतलब है कि टेनी के बेटे की गिरफ्तारी से पहले उपेंद्र अग्रवाल ने कहा था कि आशीष सवालों का सही जवाब नहीं दे रहा है।

उपेंद्र अग्रवाल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी के अध्यक्ष हैं। उपेंद्र अग्रवाल को अब देवीपाटन (गोंडा) रेंज का डीआईजी बनाया गया है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने तबादले की पुष्टि करते हुए कहा कि एसआईटी का कार्यभार अग्रवाल के पास ही रहेगा। इसके साथ ही डॉ. संजीव गुप्ता को आईजी लॉ एंड ऑर्डर, अनिल कुमार राय को आईजी पीएसी सेंट्रल जोन, कविंद्र प्रताप सिंह को आईजी अयोध्या रेंज, राजेश मोदक को आईजी बस्ती रेंज और राकेश सिंह को आईजी प्रयागराज रेंज बनाया गया है।

बता दें, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को शुक्रवार को फिर से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे से 24 अक्तूबर 5:00 बजे तक की रिमांड मिली है। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी जिसे स्वीकार करते हुए जज ने दो दिन रिमांड की मंजूरी दे दी। 9 अक्टूबर को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद आशीष को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 28 अक्टूबर को स्थानीय अदालत में मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

 

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाAditya Nathउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"