लाइव न्यूज़ :

PM Modi 5G: देश में जल्द शुरू होंगी 5जी सेवाएं- भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी, कहा डिजिटल इंडिया के जरिए लाया जा रहा है क्रांति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 12:23 IST

5जी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर का उत्पादन, 5जी नेटवर्क और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के साथ डिजिटल इंडिया अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और आम आदमी के जीवन में बदलाव जैसे तीन क्षेत्रों में अपनी क्षमता को दिखाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे76वें स्वतंत्रता दिवस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने 5जी सेवा के बारे में बोला है। उन्होंने बताया कि 5जी को लेकर भारत में अभी क्या तैयारियां चल रही है। पीएम मोदी ने औद्योगिक विकास पर बोलते हुए कहा कि यह विकास जमीनी स्तर से शुरू होगा।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश में नई पीढ़ी की 5जी सेवाएं जल्द शुरू होंगी। उन्होंने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए नए भारत की चुनौतियों के लिए 'देश में विनिर्मित' (मेड-इन-इंडिया) प्रौद्योगिकी समाधान पर भी जोर दिया है। 

5जी को लेकर क्या बोलें पीएम मोदी

5जी को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह प्रौद्योगिकी-दशक (टेकड) भारत का है और डिजिटल प्रौद्योगिकी हर क्षेत्र में सुधार लाने जा रही है। मोदी ने कहा, "भारत का 'टेकड' आ चुका है। गांवों में 5जी, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के साथ, हम डिजिटल इंडिया के जरिये जमीनी स्तर पर एक क्रांति ला रहे हैं।" 

भारत का औद्योगिक विकास जमीनी स्तर से होगा- पीएम मोदी

76वें स्वतंत्रता दिवस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर का उत्पादन, 5जी नेटवर्क और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के साथ डिजिटल इंडिया अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और आम आदमी के जीवन में बदलाव जैसे तीन क्षेत्रों में अपनी क्षमता को दिखाता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का औद्योगिक विकास जमीनी स्तर से होगा और हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, रेहड़ी-पटरी वालों और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों को मजबूत करने की जरूरत है। 

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर लड़ने का संकल्प लिया है

प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी पूरे जोश के साथ लड़ने का संकल्प लिया है। इस पर उन्होंने कहा, "हमें पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। पिछले आठ वर्षों में, आधार, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) और मोबाइल फोन के उपयोग से दो लाख करोड़ रुपए के काले धन का पता लगाया गया है।’’ 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सव5जी नेटवर्कभारतनरेंद्र मोदीहर घर तिरंगास्वतंत्रता दिवसडिजिटल इंडियामेड इन इंडियाहेल्थ बजट इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप