लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 57 नए मामले, किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 57 नए मरीज मिले तथा किसी भी संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं संक्रमण दर 0.08 फीसदी दर्ज की गई है।

दिल्ली में सितंबर में अबतक संक्रमण के कारण केवल एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कुल मामले बढ़कर 14,38,345 पहुंच गए हैं जिनमें से 14.12 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उसमें बताया गया है कि वायरस दिल्ली में 25,083 लोगों की जान ले चुका है।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को 74,199 नमूनों की जांच की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण के कारण किसी भी मरीज की मृत्यु होने की पुष्टि नहीं हुई थी जबकि 38 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.05 फीसदी थी। दिल्ली में सोमवार को 17 मरीज आए थे जो पिछले साल 28 मार्च के बाद संक्रमण के सबसे कम मामले थे।

रविवार को शहर में 22, शनिवार को 57 मामले आए थे। बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 404 है जो एक दिन पहले 400 थी, जबकि 95 मरीज घर में पृथक-वास में हैं। दिल्ली में नियंत्रण क्षेत्र की संख्या 93 है।

दिल्ली कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह से प्रभावित हुई थी और इस साल अप्रैल में एक दिन में सबसे ज्यादा 28,395 मामले आए थे और तीन मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 448 मौतें हुई थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अबतक 1,53,36,113 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उसके अनुसार, 1.09 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो