लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आवास योजना के 5.51 लाख लाभार्थियों को मिला घर

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:26 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान लोगों को आवास योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल रहा था लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन खाते और सीधे बैंक में राशि भेजे जाने की प्रणाली (डीबीटी सिस्टम) के माध्यम से ऐसी व्यवस्था कर दी है कि गरीब की पाई-पाई सीधे उस तक पहुंचती है। मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने 5.51 लाख आवासों की चाभी संबंधित परिवारों को सौंपी। अयोध्या, सोनभद्र, रायबरेली के पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से चाभी दी। एक सरकारी बयान के अनुसार, योगी ने कहा कि 30 सालों में उत्तर प्रदेश में 54 लाख लोगों को आवास की सुविधा मिली, जबकि बीते चार सालों में ही 41 लाख 73 हजार से ज्यादा परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हुआ। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चार साल पहले भी ऐसी योजनाएं चलतीं थीं, लेकिन सरकार की खराब नीयत के चलते गरीबों को मिलने वाली राशि में सेंध लग जाती थी। उन्होंने कहा कि आवास योजना में 70 फीसदी से अधिक महिला लाभार्थियों का होना महिला सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा प्रयास है।लखीमपुर जिले के लंदनपुर ग्रंट गांव में ग्रामीण टाउनशिप के विकास की अभिनव पहल के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने इस टाउनशिप की परिकल्पना के लिए तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह की सराहना की और कहा कि वहां आवास के साथ-साथ गो संरक्षण केंद्र, शौचालय, शानदार सड़कें, लाइट, घर-घर बिजली, पार्क, हर घर को एक गाय आदि उपलब्ध कराना बेहतरीन कार्य है। लंदनपुर ग्रामीण टाउनशिप के संबंध में प्रस्तुतिकरण देखते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयास पूरे प्रदेश में होने चाहिए। उन्होंने टाउनशिप में ओपन जिम की स्थापना के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन माध्यम से बात भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’