लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 55 नए मामले, संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:30 IST

Open in App

दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए। संक्रमण दर 0.08 फीसदी दर्ज की गई। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से यह 23वां दिन है, जब संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस साल दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। उस दिन संक्रमण के 217 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.33 फीसदी रही थी। दिल्ली अप्रैल-मई के बीच महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित थी। ताजा बुलेटिन के अनुसार शनिवार को संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 0.08 फीसदी दर्ज की गई। वहीं संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,37,929 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.05 फीसदी दर्ज की गई थी। शहर में संक्रमण से मंगलवार तक 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अब तक संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी