लाइव न्यूज़ :

सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में 50वां ‘विजय दिवस’ मनाया गया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:31 IST

Open in App

कोलकाता, 16 दिसंबर पाकिस्तान के साथ 1971 में हुई जंग में भारत की जीत के 50वें ‘विजय दिवस’ के मौके पर बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में शहीद हुए सैन्यकर्मियों को याद किया गया।

इस युद्ध के बाद पाकिस्तान का हिस्सा रहा बांग्लादेश एक आजाद देश बन गया था।

युद्व नायकों, देश के लिए लड़ने वाले सैनिकों के करीबी रिश्तेदारों, तीनों सेनाओं के सैन्य कमांडरों, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेट जनरल मनोज पांडे ने विजय स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

फोर्ट विलियम में स्थित सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए व्यक्तियों ने लड़ाई के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वालों के लिए दो मिनट का मौन रखा।

वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) अरूप राहा, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जे. आर. मुखर्जी और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रवीण बक्शी उन सेवानिवृत्त अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने विजय स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कोलकाता पुलिस के आयुक्त सौमेन मित्रा भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

सेना ने 1971 के युद्ध में जीत की स्वर्ण जयंती के मौके पर हफ्ते भर के लिए कई कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी लेकिन हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 सैन्यकर्मियों की मृत्यु की वजह से कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे