लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के दो स्कूलों के 50 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित, पांचवी कक्षा तक के 36 छात्र पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 1, 2021 08:26 IST

पांचवी कक्षा तक के 36 छात्र संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक छात्र के करीबी रिश्तेदार के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक छात्र के करीबी रिश्तेदार के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में दो स्कूलों के 50 विद्यार्थी बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने एक हफ्ते के लिए विद्यालयों को बंद कर दिया। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा के खुल इलाके में स्थित नूरानी पब्लिक स्कूल की प्राथमिक कक्षाओं के 36 विद्यार्थी बुधवार को संक्रमित पाए गए।

स्कूल के छह शिक्षक सोमवार को संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद जिला स्वास्थ्य सेवा ने स्कूल में औचक जांच शुरू की थी। डीएच पोरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) शगुफ्ता सलाम ने संपर्क करने पर पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने स्कूल की वरिष्ठ कक्षाओं की इकाई में औचक जांच की थी जिसके बाद कनिष्ठ कक्षाओं की इकाई में भी जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि पांचवी कक्षा तक के 36 छात्र संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक छात्र के करीबी रिश्तेदार के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह स्कूल से छात्र को लेने आए थे। बीएमओ ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और बृहस्पतिवार को छात्रों के अभिभावकों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग छात्रों के संपर्कों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाएगा और जांच करेगा।

अधिकारी ने बताया कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के कथसू इलाके में सरकारी उच्च विद्यालय के छात्रों की औचक जांच की गई तो 14 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य मामले में, कोठीबाग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दो कर्मी भी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्कूल को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं