लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले, संक्रमित होने की दर 7.24 फीसदी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमण की दर 7.24 प्रतिशत हो गयी है जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम है । इस बीच राजधानी में रिकार्ड 69051 नमूनों की जांच की गयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से 89 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राजधानी में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,998 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि दिल्ली में अब तक का सबसे कम संक्रमण दर 23 अक्टूबर को 6.98 फीसदी थी। शुक्रवार को यह दर 8.51 प्रतिशत जबकि बृहस्पतिवार को 8.65 प्रतिशत एवं बुधवार को 8.49 फीसदी थी ।

इसके अनुसार दिल्ली में कल 69,051 नमूनों की जांच की गयी है जो एक रिकॉर्ड है । इनमें 33,147 आरटी—पीसीआर जांच और 35,904 त्वरित एंटीजन जांच शामिल है । बृहस्पतिवार को 64,455 नमूनों की जांच की गयी थी ।

राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर को सामने आये थे और और 18 नवंबर को कोविड—19 से सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हो गयी थी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 5,61,742 हो गये हैं जिसमें से 5,16,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । इसमें कहा गया है कि राजधानी में उपचाराधीन मामलों की संख्या 36,578 है जो शुक्रवार को 38,181 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो