लाइव न्यूज़ :

बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान डूबने से 46 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे चार-चार लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2024 20:03 IST

Bihar Jiutiya festival: जिउतिया पर्व को लेकर गंगा नदी में स्नान करने गए लोगों में समूचे राज्य में 49 लोग डूब गए, जिसमें से 46 लोगों की मौत हो गई। 

Open in App

पटना: बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान बुधवार को 46 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 37 बच्चे शामिल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जिउतिया पर्व के दौरान डूबे लोगों के आश्रितों को सरकार की तरफ से अनुग्रह राशि मिलेगी। अभी तक 8 मृतक के आश्रितों को मुआवजा का भुगतान कर दिया गया हौ। जिउतिया पर्व को लेकर गंगा नदी में स्नान करने गए लोगों में समूचे राज्य में 49 लोग डूब गए, जिसमें से 46 लोगों की मौत हो गई। 

औरंगाबाद जिले के अलग-अलग जगहों में तालाब में नहाने के दौरान 8 की मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं और 6 बच्ची शामिल हैं। डूबने की घटनाएं पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, नालंदा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, सीवान, रोहतास, सारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और अरवल में हुई है। 

यह घटना जिले के बारुण प्रखंड के इटहट गांव और मदनपुर प्रखंड के कुशा गांव की है। ये सभी लोग जिउतिया पर्व पर पूजा से पहले तालाब में नहाने गए थे। वहीं सारण जिले में भी अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ स्नान करने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों की हैं। 

वहीं कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जितिया पर्व पर स्नान के दौरान नदी व तालाब में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। वहीं दूसरी घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है, तीसरी घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम दादर की है। चौथी घटना भभुआ प्रखंड के रूपपुर गांव की है। 

वहीं रोहतास जिले के डिहरी पाली पुल के पास सोन नदी में स्नान करने के दौरान एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बृन्दावन परसौनी में मां और बेटी सहित दो अन्य बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 

वहीं राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद हलकोरिया चक गांव के सोन नदी के घाट पर बुधवार की शाम जितिया पर्व पर सोन नदी में नहाने गयी मां के साथ 14 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत हो गई। जबकि पास में नहा रही गांव के ही एक महिला व दो युवतियां उसे बचाने के लिए नदी के तेज धारा में छलांग लगा दीं। लेकिन तेज धारा होने के कारण बच्ची में समेत चारों लोग डूब गये। 

वहीं, नालंदा जिले में अलग-अलग जगहों पर तीन बच्चों के डूबने से मौत हो गई। जबकि भोजपुर जिले में दो बच्चों के सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि 24 सितंबर को नहाय खाय से जिउतिया पर्व की शुरुआत हुई। 25 को उपवास और आज 26 तारीख को पारण के साथ जिउतिया पर्व का समापन हुआ है। 

जिउतिया पर्व में स्नान के दौरान प्रदेशभर में डूबने से हुई 46 लोगों की मृत्यु हो गई है। मरने वालों में 37 बच्चे हैं। वहीं, 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। मृतक के निकटतम परिजन को अनुग्रह राशि के रूप के चार लाख की राशि प्रदान की जाएगी।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर