लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 46 नये मामले, किसी मरीज की नहीं हुई मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:48 IST

Open in App

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 46 नये मामले सामने आये। शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से 17वीं बार ऐसा हुआ है जब किसी दिन में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, दो अगस्त, चार अगस्त, आठ अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त, 13 अगस्त ,16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त और 26 अगस्त को भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई थी। इस साल दो मार्च को, शहर में कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। उस दिन 217 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी। अप्रैल-मई के दौरान शहर में दूसरी लहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया थ ताजा बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 46 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रही जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 45 नये मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत थी। बुधवार को, शहर में 35 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ