लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 45 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 10:01 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 25 अप्रैल अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 45 नये मरीज मिले हैं जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 5,614 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बीमारी से एक और मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या 66 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान 38 मामलों का पता चला जबकि सात मरीज हवाईअड्डे पर मिले।

द्वीपसमूह में प्रवेश से पहले अन्य स्थानों से आने वाले हवाई यात्रियों को यहां हवाईअड्डे पर रैपिड एंटीजन जांच करानी होती है।

पिछले 24 घंटों में 52 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद द्वीपसमूह में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5,410 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में 138 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनमें से 130 मरीज दक्षिण अंडमान जिले और आठ मरीज उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में फिलहाल एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यहां अब तक 3,61,594 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच कराई है। जांच में संक्रमण दर 1.55 प्रतिशत है।

इस बीच, मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के प्रमुखों से शनिवार को बात की और कोविड-19 के खिलाफ प्रशासन की लड़ाई में सक्रिय सहयोग मांगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि अगर द्वीपसमूह में मामले निश्चित संख्या तक पहुंचते हैं तो प्रशासन सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर