लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 444 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:28 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 जून जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 444 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,13,028 हो गई। वहीं चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,273 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 138 मामले जम्मू संभाग से सामने आए हैं। वहीं कश्मीर संभाग से 306 मामले सामने आए, श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 98 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 6,782 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 3,01,973 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी बीच अधिकारियों ने बताया कि कल शाम से ब्लैक फंगस का एक मामला सामने आया है और इसके साथ ही ब्लैक फंगस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी