लाइव न्यूज़ :

हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपी 44 सीनियर छात्रों पर जुर्माना

By भाषा | Updated: December 11, 2022 22:17 IST

कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने एक आरोपी छात्र पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे छात्रावास से निष्कासित कर दिया है, जबकि 43 अन्य छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। करीब एक महीने पहले ही मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएमबीबीएस-2021 बैच के एक छात्र ने कनिष्ठ छात्र को फोन करके उसे व्हाइट कोट सेरेमनी के बारे में जानकारी देने के बहाने अपने कमरे में बुलायाइसके बाद वहां वरिष्ठ छात्रों ने वीडियो कॉल के जरिए उसके साथ गाली-गलौज की और उसे मुर्गा बनायाएक आरोपी छात्र पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे छात्रावास से निष्कासित कर दिया है

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के साथ रैगिंग करने के आरोप में कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 44 वरिष्ठ छात्रों पर भारी जुर्माना लगाया है, जबकि एक आरोपी छात्र को छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। खबरों में रहने वाला हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज इस बार ​​फिर रैगिंग को लेकर चर्चा में है। इस बार एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों पर कनिष्ठ छात्र के साथ वीडियो कॉल पर गाली-गलौज करने और उसे मुर्गा बनाने का आरोप है। 

मामला नौ दिसंबर का बताया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने एक आरोपी छात्र पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे छात्रावास से निष्कासित कर दिया है, जबकि 43 अन्य छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। करीब एक महीने पहले ही मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमबीबीएस-2021 बैच के एक छात्र ने कनिष्ठ छात्र को फोन करके उसे व्हाइट कोट सेरेमनी के बारे में जानकारी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद वहां वरिष्ठ छात्रों ने वीडियो कॉल के जरिए उसके साथ गाली-गलौज की और उसे मुर्गा बनाया। इस दौरान वरिष्ठ छात्रों ने अपना चेहरा नहीं दिखाया। 

इसकी सूचना कनिष्ठ छात्र ने रात में ही कॉलेज के प्राचार्य को दे दी जो तुरंत वार्डन के साथ छात्रावास पहुंच गए। उन्होंने वहां छात्रों से जानकारी लेने के बाद पूरे मामले से रैगिंग विरोधी समिति को अवगत कराया। समिति में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम दिगारी ने सभी आरोपी छात्रों समेत पीड़ित छात्रों और उनके अभिभावकों के बयान लिए।

टॅग्स :MBBSUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो