लाइव न्यूज़ :

चीनियों ने 2017 में की 415 बार घुसपैठ,  216 बार हुई भारतीय सैनिकों से तनातनी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 10, 2018 09:16 IST

साल 2016 की तुलना में 2017 में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ दोगुना हो गया।

Open in App

बीते साल भारत और चीन की सेनाएं डोकलाम मामले पर 73 दिनों तक एक-दूसरे से आंख से आंख मिलाए खड़ी रही थीं। चीन अपनी सैन्य ताकत की घुड़की भारत को दिखाना चाहता था। वहीं, भारत ने अडिग रहते हुए आखिरकार चीन को अपने कदम वापस खींचने के मजबूर कर दिया। एक ताजा आंकड़ा सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि चीन ने साल 2017 में  वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा उल्लंघन जमकर किया है।

द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, चीनी सेनाओं द्वारा साल 2017 में सिक्कम-भूटान सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ ज्यादा की गई है। साल 2016 की तुलना में पिछले साल सीमा उल्लंघन के मामले में 48 फीसदी वृद्धि हुई है।

चीनी सैनिकों ने पिछले साल 415 बार सीमा उल्लंघन किया है, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 271 बार उल्लंघन का था। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और वह भारतीय क्षेत्र में अपना रुतबा दिखाना चाहता है, लेकिन भारतीय सेनाओं ने उस हर कोशिश विफल की है। 

वहीं दोनों देशों के बीच दावा किया गया है कि पिछले साल 216 बार सैन्य गश्ती दलों के बीच तनातनी हुई है, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 146 था। डोकलाम मामले के चलते दोनों देशों के बीच तकरार बढ़ गई थी।

भारतीय की ओर से बताया गया कि एलएसी पर 23 प्रमुख विवाद क्षेत्र हैं, जिनमे ज्यादातर चीनी सेनाएं घुसपैठ करती है। उनमें लद्दाख में देमोचोक, चुमार, पांगोंग त्सो और स्पांगगुर गैप, हिमाचल प्रदेश के कौरिक, उत्तराखंड में बारहोती और अरुणाचल प्रदेश में नमक चु, सुमदोरोंग चू, आसाफिला और दिबांग घाटी शामिल हैं।

गौरतलब है कि चीन अभी तक अरुणाचल प्रदेश के ट्यूटिंग इलाके में बिशिंग के पास एलएसी पर सड़क निर्माण कार्य कर रहा था, भारत द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद उसने निर्माण कार्य को रोक दिया है। वहीं, भारतीय सैनिकों के द्वारा पिछले महीने जब्त किए गए चीनी श्रमिकों के सड़क बनाने के उपकरण वापस लौटाए जाएंगे। इसके अलावा डोकलाम मामले में सिक्किम-भूटान-तिब्बत को लेकर 73 दिन तक सेनाएं एक दूसरे की आंख से आंख मिलाए रहीं। अब यह टकराव बंद हो गया है और वहां चीन ने अपनी सेना को बड़ी संख्या में कम किया है।

टॅग्स :डोकलामचीनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील