लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 413 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,862 हुई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 14:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 अप्रैल पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 413 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,862 हो गयी है। केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 699 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 3,268 मरीजों का उपचार चल रहा है और 41,895 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

नए मामले पुडुचेरी (340), कराईकल (30), माहे (30) और यनम (13) से हैं। 2,811 लोगों की जांच के बाद 413 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों से 176 मरीजों को छुट्टी दी गयी है।

केंद्र शासित प्रदेश में मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत और ठीक होने की दर 91.35 प्रतिशत है।

मोहन कुमार ने कहा कि अब तक 7.16 लाख नमूनों की जांच हुई है और इनमें 6.53 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि एक मार्च से अब तक 29,491 स्वास्थ्यकर्मियों और 16,923 अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण हुआ है और वरिष्ठ नागरिक या 45 साल से अधिक के 84,150 लोगों को टीके की खुराक दी गयी है।

इस बीच स्वास्थ्य सचिव टी अरुण ने कहा कि 11 अप्रैल से चार दिन तक चलने वाले ‘टीकाकरण उत्सव’ की समय सीमा 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम