लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से पूर्व शिक्षामंत्री सहित 41 की मौत, 7487 नए मामले

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:49 IST

Open in App

पटना, 19 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री और प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी सहित 41 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 1790 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में रविवार अपराह्न चार बजे से सोमवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 7487 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2672 मामले शामिल हैं।

वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 331604 हो गयी, जिनमें से 280286 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 2619 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 83361 नमूनों की जांच की गयी जबकि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 25329800 नमूनों की जांच की गयी है।

बिहार में फिलहाल 49527 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में सोमवार को 104731 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और प्रदेश में अबतक 6027907 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ