लाइव न्यूज़ :

पीएम बनने के बाद नरेन्द्र मोदी की संपत्ति में 42% का इजाफा, जानें उनके बाकी मंत्रियों का हाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2018 09:36 IST

4 years of Modi government: मोदी सरकार आम आदमी की सरकार है। ऐसा सरकार के मंत्री एक बार नहीं, बल्कि अनेक बार दावा कर चुके हैं और नियमित अंतराल पर दावा करते रहते हैं। लेकिन मोदी सरकार के ये ‘आम’ कितने ‘खास’ हैं, ये जान आप भी चौंक जाएंगे। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 मई: नरेंद्र मोदी सरकार 26 मई 2018 को अपने चार साल पूरे कर रही है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जनता कांग्रेस सरकार में हुए 2जी, कोल स्कैम जैसे अन्य महाघोटालो से रोष में थी ऐसे में मोदी द्वारा दिए 'अच्छे दिन के नारे' से लोगों के मन में उम्मीद जगी की और उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया। अब नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपने चार साल का कार्यकाल पूरे करने वाले हैं। ऐसे में देखना होगा कि मोदी सरकार के कौन से ऐसे मंत्री है जिन्होंने वाकई में देश के अच्छे दिन लाने के लिए सबसे बेहतर काम किया है। मोदी सरकार आम आदमी की सरकार है। ऐसा सरकार के मंत्री एक बार नहीं, बल्कि अनेक बार दावा कर चुके हैं और नियमित अंतराल पर दावा करते रहते हैं। लेकिन मोदी सरकार के ये ‘आम’ कितने ‘खास’ हैं, ये जान आप भी चौंक जाएंगे। 

चार साल मोदी सरकार: 'गंगा मइया के बुलावे' पर पहुंचे थे वाराणसी, चार सालों में कितनी बदली काशी!

जी हां, आज हम आपको उन आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको पता चलेगा कि मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की लोकसभा चुनाव 2014 के बाद उनके आय में कितनी वृद्धि हुई है। नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की 2016 में आई एक रिपोर्ट की मानें तो मोदी मंत्रिमंडल के 78 में से 72 मंत्री करोड़पति हैं। प्रधान मंत्री कार्यालय की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अगर हम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो 2014 से लेकर 2017 उनकी शुद्ध संपत्ति में 41.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी (1.41 करोड़ से 2 करोड़ रुपये) हुई है। वहीं, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री सदानंद गौड़ा की संपत्ति 42.3 प्रतिशत (4.65 करोड़ रुपये से 6.62 करोड़ रुपये ) बढ़ी है।

चार साल मोदी सरकारः क्या पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे पाए नरेंद्र मोदी?

केंद्रीय विकास मंत्री केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की 2015-17 के दौरान उनकी संपत्ति में अधिकतम वृद्धि देखी गई। जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। 2015-17 के दौरान तोमर की संपत्ति 67.5 प्रतिशत (2014-15 में 53 लाख रुपये से बढ़कर 2016-17 में 89 लाख हो गई है) जबकि जावड़ेकर की आय 50 प्रतिशत (1.11 करोड़ रुपये से 56 लाख रुपये) हो गया है।

इस्पात मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह की संपत्ति में 23.5 प्रतिशत (7.9 7 करोड़ रुपये से 9.85 करोड़ रुपये) की वृद्धि देखी गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आय में बढ़ोतरी 17.4 प्रतिशत (4.55 करोड़ रुपये से 5.34 करोड़ रुपये) हुई है। वहीं, एमओएस एक्सटर्नल्स अफेयर मिनिस्टर वीके सिंह की आय में 12.5 प्रतिशत (69 लाख से 78 लाख रुपये) बढ़ी है। आंकड़ों से पता चलता है कि पांच मंत्रियों के पास अपने पति / पत्नी की तुलना में शुद्ध संपत्तियां कम हैं। उन मंत्रियों में शामिल हैं सुषमा स्वराज, प्रकाश जावड़ेकर, राम विलास पासवान, मुख्तार अब्बास नकवी और चौधरी बिरेंद्र सिंह। 

पीएमो वेबसाइट में जारी 2015 से 2017 तक मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की आय कितनी वृद्धि हुई ये बात हम इस तालिका से समझने की कोशिश करते हैं...

नाम

2014-2015(लाखों में)

2015-2016 ( लाखों में)2016-2017 (लाखों में)
1 पीएम नरेंद्र मोदी  141173200
2 अरुण जेटली 707868016771
पत्नी: संगिता जेटली 334732473326
3 सुषमा स्वराज 455522534
पति: स्वराज कौशल 159620982841
4 प्रकाश जावड़ेकर 11115556
पत्नी: प्राची जावड़ेकर 212374613
5 सदानंद गौड़ा 465569662
पत्नी: दट्टी गौड़ा 959295
6 राम विलास पासवान 465232
पत्नी: रीना पासवान 617091
7 अशोक गजपति राजू 6981098780
पत्नी: सुनेला गजपति राजू 889393
8 मुख्तार अब्बास नकवी99103107
पत्नी: सीमा नकवी 522505509

9 जगत प्रकाश नड्डा 

180151154
पत्नी: मल्लिका नड्डा 162166132
10 नरेंद्र सिंह तोमर  536589
पत्नी: किरण तोमर 9910
11 चौधरी बिरेंदर सिंह797799985
पत्नी: प्रेम लता सिंह6967871070
12- वी के सिंह697178
पत्नी- भारती सिंह303646
13 अनुप्रिया पटेल00144
पति- आशीष कुमार सिंह0039
14 पी.राधाकृष्णन722713725
   

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :एनडीए सरकारनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहसुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई