4 मई: आज के दिन मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में हुई मृत्यु, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Published: May 4, 2020 08:01 AM2020-05-04T08:01:54+5:302020-05-04T08:03:21+5:30

आज का इतिहास: 4 मई का दिन कई मायनों में खास है। आज के दिन मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया। वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

4 May in History Tipu Sultan died in the battle of Srirangapatnam, India's first stamp was released | 4 मई: आज के दिन मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में हुई मृत्यु, पढ़ें आज का इतिहास

4 मई का इतिहास: टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु

Highlightsआज का इतिहास: 1980 में रॉबर्ट मुगाबे बने जिम्बाब्वे प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति1979 में मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया, 1924 में पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत

साल के बाकी दिनों की तरह चार मई ने भी कई घटनाओं के कारण इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। ब्रिटेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर को दुनिया में आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। उन्हें चार मई के दिन ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया था।

इस दिन से जुड़ी कुछ अन्य घटनाओं की बात करें तो लंदन डेली मेल का पहला संस्करण चार मई को ही प्रकाशित हुआ था और ऑस्कर पुरस्कार देने वाली मोशन पिक्चर्स आटर्स एकेडमी की स्थापना भी अमेरिका में चार मई के दिन ही हुई थी। देश दुनिया के इतिहास में 4 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1799 : मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु।

1854 : भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया।

1896 : लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित।

1924: पेरिस में आठवें ओलिम्पिक खेलों की शुरुआत।

1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया।

1980 : इस दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा।

1927 : अमरीका में फ़िल्म कला अकादमी (मोशन पिक्चर आर्ट्स एकेडेमी) की स्थापना, जिसने 'ऑस्कर' पुरस्कार देने शुरू किए।

1928 : करीब तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक का जन्म

1959 : पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन।

1975 : 'द किड' और 'ग्रेट डिक्टेटर' जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।

1979 : मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुना गया। पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

1980 : जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।

1983 : चीन ने परमाणु परीक्षण किया।

2006 : नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नयी सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई।

Web Title: 4 May in History Tipu Sultan died in the battle of Srirangapatnam, India's first stamp was released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे