लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर गोली चलाने के आरोप में 4 हिरासत में, हमले में इस्तेमाल की गई कार पुलिस ने की बरामद

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2023 09:08 IST

चंद्रशेखर ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा, मैं अपने साथियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील करूंगा कि शांति बनाए रखें। हम आगे की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे। करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे हमलावरों द्वारा भीम आर्मी प्रमुख के काफिले पर चार राउंड फायरिंग की गई।चंद्रशेखर की गाड़ी में उनके छोटे भाई समेत 5 लोग सवार थे।

सहारनपुरः भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सहारनपुर पुलिस ने एक कार भी बरामद की है जिसका इस्तेमाल बंदूकधारियों ने हमले को अंजाम देने के लिए किया था। गौरतलब है कि सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। हमलावरों द्वारा उनके काफिले पर चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक गोली उनकी कमर को छूती हुई निकल गई। 

हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा था कि मुझे ठीक तरह से याद नहीं लेकिन मेरे साथियों ने हमलावरों को पहचान लिया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की कार सहारनपुर की तरफ गई। मेरी गाड़ी में छोटे भाई समेत 5 लोग थे और हमारे एक साथी के हाथ से खून बह रहा था।

नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक ने बताया, ‘‘आजाद बुधवार को देवबंद में अपनी पार्टी के किसी कार्यकर्ता के घर से छुटमलपुर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी देवबंद क्षेत्र में थी, तभी हरियाणा नम्बर की एक कार में सवार होकर आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर चार राउंड गोली चलायी, जिससे एक गोली उनके पेट को छूती हुई निकल गई। इस गोलीबारी में कार के शीशे भी टूट गये।’’

घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर आजाद ने अपने उपर हुए हमले को लेकर समर्थकों से संयम बनाये रखने की अपील की है। भीम आर्मी के प्रमुख ने हमले को लेकर कहा है, मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि अचानक से ऐसे हमला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील करूंगा कि शांति बनाए रखें। हम आगे की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे। करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं।

हथियारबंद हमलावर हरियाणा लाइसेंस प्लेट वाली एक सफेद मारुति स्विफ्ट डिजायर में पहुंचे और पीछे से चंद्रशेखर आजाद के वाहन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। चंद्रशेखर आजाद पर हमला तब हुआ जब वह दिल्ली से लौट रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह एक समर्थक के घर 'तेरहवी' अनुष्ठान में शामिल होने गए थे। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने घटना की निंदा करते हुए भीम आर्मी प्रमुख को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है ।

टॅग्स :भीम आर्मीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम