लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 38 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:36 IST

Open in App

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 38 नए मामले आए और चार मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत है। यह जनकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि चार और मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में अबतक महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25,073 हो गई है। विभाग ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 27 नए मामले आए थे लेकिन किसी की मौत दर्ज नहीं की गई थी। सोमवार को भी संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों में संक्रमितों का अनुपात) 0.07 प्रतिशत थी। बुलेटिन के मुताबिक, इस महीने दिल्ली में अबतक तक 20 लोगों की कोरोना वायरस से जान गई है। विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय 471 मरीज उपचाराधीन हैं, जो एक दिन पहले उपचाराधीन 467 मरीजों की संख्या से अधिक है। इनमें से 156 मरीज गृह पृथकवास में रहकर इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र में एक दिन में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, 11.91 लाख खुराकें दी गईं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए