लाइव न्यूज़ :

37 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने किया पोस्ट, अलविदा घुसपैठियों, असम में आपका समय समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2025 13:02 IST

37 अवांछित मेहमानों को श्रीभूमि सेक्टर से उनके अपने वतन बांग्लादेश वापस भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरुषों, महिलाओं और बच्चों की धुंधली तस्वीरें भी साझा कीं। सभी अवांछित मेहमानों के साथ यही बर्ताव किया जाएगा।

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि 37 अवैध बांग्लादेशियों को असम से ‘‘वापस भेज’’ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घुसपैठियों से इसी तरह निपटा जाएगा। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अलविदा घुसपैठियों, असम में आपका समय समाप्त। 37 अवांछित मेहमानों को श्रीभूमि सेक्टर से उनके अपने वतन बांग्लादेश वापस भेज दिया गया है।’’

इसके साथ ही उन्होंने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की धुंधली तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘सभी को पहले ही बता दूं -सभी अवांछित मेहमानों के साथ यही बर्ताव किया जाएगा।’’ अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह अभियान कब चलाया गया। शर्मा ने पहले कहा था कि उनकी सरकार राज्य को घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और हर सप्ताह कम से कम 35-40 लोगों को ‘‘वापस भेजा’’ जा रहा है।

टॅग्स :असमबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम