लाइव न्यूज़ :

जयपुर-दिल्ली डबलडेकर सहित 36 विशेष ट्रेन फिर से शुरू होंगी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:41 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई भारतीय रेलवे ने जयपुर-दिल्ली डबलडेकर स्पेशल सहित उन 36 ट्रेनों को फिर शुरू करने का फैसला किया है जिन्हें लॉकडाउन में यात्री भार के कारण पूरी तरह से रद्द कर दिया गया था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जयपुर-दिल्ली सराय रोहिला-जयपुर डबलडेकर स्पेशल ट्रेन समेत सहित 36 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू किया जा रहा है, उनमें सीकर-लोहारू प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा छह जुलाई से, फुलेरा-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा पांच जुलाई से, सीकर-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा छह जुलाई से, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा पांच जुलाई से फिर शुरू होगी।

इसी तरह बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (मंगल व शनि को) रेलसेवा छह जुलाई से तथा जोधपुर-इंदौर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा पांच जुलाई से शुरू होगी।

वहीं रेलवे ने विशाखापट्नम -भगत की कोठी (जोधपुर)-विशाखापट्नम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन आठ जुलाई से शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन विशाखापट्नम से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 05.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 14.10 बजे जयपुर होते हुए 20.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो