लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड के 31 और गुजरात में 20 नए मामले

By भाषा | Updated: November 5, 2021 22:31 IST

Open in App

चंडीगढ़/अहमदाबाद, पांच नवंबर पंजाब में कोरोना वायरस के 31 नए मामले मिले हैं। वहीं गुजरात में कोविड-19 के 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों ही राज्यों में 24 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है।

चंडीगढ़ में जारी बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में 14 नए मामले बृहस्पतिवार को और 17 मामले शुक्रवार को रिपोर्ट हुए है। इसके बाद कुल मामले 6,02,496 पहुंच गए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में मृतक संख्या 16,562 पर स्थिर है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 219 है जबकि 5,85,715 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

इस बीच केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के तीन नए मामले मिले हैं। इसके बाद कुल मामले 65,359 पहुंच गए हैं। प्रदेश में मृतक संख्या 820 पर स्थिर है। संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 33 है जबकि 64,506 मरीज़ संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

वहीं अहमदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में कोरोना वायरस के कुल मामले 8,26,700 पहुंच गए हैं। हालांकि 24 घंटे की अवधि में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है लिहाजा मृतक संख्या 10,090 पर स्थिर है।

विभाग के मुताबिक, राज्य में 233 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें से चार वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अबतक कोविड रोधी टीके की 7.15 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

गुजरात से सटे दादरा नगर हवेली और दमन और दीव के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड का कोई नया मामला नहीं मिला है। केंद्र शासित प्रदेश में कुल 10,654 लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा चार की मौत हुई है और 10,650 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया