लाइव न्यूज़ :

Delhi: द्वारका मोड़ इलाके की झुग्गियों में लगी आग, 30 झुग्गी समेत 2 फैक्टरी जलकर खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 09:19 IST

Delhi:  उन्होंने बताया कि आग में 30 झुग्गियां, दो अस्थायी आइसक्रीम फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं।

Open in App

Delhi:  दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में बीती रात भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें रात दो बजकर सात मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग 1,200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी।’’ उन्होंने बताया कि आग में 30 झुग्गियां, दो अस्थायी आइसक्रीम फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं।

आग पर तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

टॅग्स :दिल्लीआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए