लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया

By सुमित राय | Updated: June 26, 2020 18:49 IST

जम्मू कश्मीर के त्राल में मुठभेड़ के सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकी को ढेर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।42 राष्ट्रीय  राइफल्स, जेके पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन चलाया।बिग्रेडियर विजय महादेवन ने बताया कि आतंकियों ने भागने की कोशिश की, तब सैनिकों ने उन्हें मार​ गिराया।

जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है और संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। गुरुवार शाम त्राल के पास चेवा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर 42 राष्ट्रीय  राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया और आज तीन आतंकियों को मार गिराया।

आरआर कमांडर सेक्टर 1 बिग्रेडियर विजय महादेवन ने बताया, "कल (गुरुवार) शाम हमें जम्मू-कश्मीर पुलिस से त्राल के पास चेवा गांव में अज्ञात आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। इसके बाद 42 राष्ट्रीय  राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने हमारे सैनिकों पर फायरिंग की और घर में छुपने की कोशिश की।"

उन्होंने आगे बताया, "हमने आतंकवादियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने सरेंडर करने से मना कर दिया और हमारे सैनिकों पर फायरिंग करने लगे। आज (शुक्रवार) सुबह जब आतंकवादियों ने दोबारा भागने की कोशिश की, तब हमारे सैनिकों ने उन्हें मार​ गिराया।"

अनंतनाग में आतंकी हमले में सीआरपीएफ कर्मी शहीद

अनंतनाग के बिजबेहाड़ा के जीरपोरा हाईवे पर सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर शुक्रवार को कुछ आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान के घायल, जबकि एक के शहीद होने की सूचना है। आतंकवादियों के इस हमले में 4 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जबकि आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया है।

सीआरपीएफ का एक गश्ती दल जब जीरपोरा हाईवे पर से गुजर रहा था तो ये आतंकी वहां पहले से ही हमले की फिराक में छिपे हुए थे। सीआरपीएफ का वाहन जैसे ही पास आया, आतंकवादियों ने उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान 4 साल के बच्चे नेहान को भी गोली लगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया