लाइव न्यूज़ :

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान ट्रेन से कटकर हुई तीन किशोर की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2025 21:30 IST

मृत किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम एवं तीसरा हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में पहचान हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों लड़के कान में एयरफोन लगा कर पब्जी गेम खेलने में मशगूल थे, तभी ट्रेन आ गई और यह हादसा हो गयाचंपारण जिले के बेतिया में रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान तीन किशोर की ट्रेन से कटने से मौत हो गईतीनों किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और तीनों घटना के शिकार हो गए और मौत के मुंह में समा गए

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान तीन किशोर की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीनों लड़के कान में एयरफोन लगा कर पब्जी गेम खेलने में मशगूल थे, तभी ट्रेन आ गई और यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोला के समीप रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड की है। 

मृत किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम एवं तीसरा हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में पहचान हुई है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही थी। 

इस दौरान तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर कान में एयरफोन लगा कर पबजी गेम खेल रहे थे। पबजी खेलने के दौरान तीनों किशोर को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और तीनों घटना के शिकार हो गए और मौत के मुंह में समा गए। 

घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप एवं रेलवे पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। सभी परिजन अपने-अपने मृत बच्चे के शव को अपने साथ लेकर घर चले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में नहीं लिया गया था।

टॅग्स :बिहारRailwaysPUBG
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम