लाइव न्यूज़ :

पुलवामा बरसी पर कथित तौर पर कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, रिहाई के दो दिन बाद फिर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: February 17, 2020 13:13 IST

ये तीनों कर्नाटक में हुबली जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त आर दिलीप ने कहा, ‘‘ उन्हें (कश्मीरी छात्रों को) गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत के समक्ष पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन कश्मीरी छात्रों को रिहाई के बाद सोमवार को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रों को रिहा करने के पुलिस के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलवामा हमले की बरसी पर पाकिस्तान के समर्थन में कथित रूप से नारेबाजी करने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट करने को लेकर राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन कश्मीरी छात्रों को रिहाई के बाद सोमवार को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआरपीसी की धारा 169 के तहत बांड भरवाकर तीनों छात्रों को रिहा करने के पुलिस के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ये तीनों कर्नाटक में हुबली जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त आर दिलीप ने कहा, ‘‘ उन्हें (कश्मीरी छात्रों को) गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत के समक्ष पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’ रविवार को इन छात्रों की रिहाई को लेकर पुलिस की खासी आलोचना हुई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों छात्रों को आज सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। छात्रों की रिहाई के विरोध में दक्षिणपंथी संगठनों के कुछ सदस्यों ने रविवार को पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने भी पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की थी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर